घोरावल। जय बजरंग स्पोर्टिंग क्लब अहरौरा के ग्राउंड पर चल रहे दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल मैच में मिर्जापुर ए की टीम स्टार स्पोर्टिंग क्लब को हराकर विजेता बनी।
प्रथम क्वार्टर फाइनल मैच में स्टार स्पोर्टिंग क्लब अहरौरा ने बंधा को लगातार 2 सेटों में हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में मिर्जापुर ए की टीम ने गुरेठ बी को 2 सेटों में हराया। तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में बजरंग स्पोर्टिंग क्लब अहरौरा ने मुसखाड़ (चंदौली) को 2 सेटों से हराया। चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में गुरेठ ए ने मिर्जापुर बी को हराकर विजेता बनी। वहीं पहला सेमीफाइनल मैच स्टार स्पोर्टिंग क्लब अहरौरा और बजरंग स्पोर्टिंग क्लब अहरौरा के बीच खेला गया। इसमें स्टार स्पोर्टिंग 2 सेटों से विजेता बनी। दूसरा सेमीफाइनल मैच मिर्जापुर ए और गुरेठ के बीच खेला गया जिसमें मिर्जापुर ए ने गुरेठ को 2 सेटों से हराया। इस प्रकार फाइनल मुकाबला स्टार स्पोर्टिंग क्लब अहरौरा और मिर्जापुर ए के बीच खेला गया जिसमें मिर्जापुर ए की टीम 2 सेटों से मैच जीतकर विजेता घोषित बनी। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रीतम गिरी, विशिष्ट अतिथि बजरंग दल के विभाग संयोजक राजीव कुमार व जमगाई के पूर्व प्रधान जितेंद्र पाठक ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व खेल किट देकर पुरस्कृत किया। मैच रेफरी रामअवतार और नीलेश तिवारी रहे। कमेंट्री रामानंद पांडेय व जितेंद्र ने की। स्कोरर सिकंदर मौर्या व विवेकानंद पांडेय रहे। आयोजक संतोष बैसवार ने सभी अतिथियों, दर्शकों व खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विजयलाल, रामसखा, अश्विनी पांडेय, हीरामन, प्रभानंद, मनीष, संदीप पांडेय, सियाराम, लालता, शुभम, दीपक, अशोक सन्यासी, श्रीपति इत्यादि रहे।