सोनभद्र। घोरावल नगर में चल रही रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार की रात को तीन मैच खेले गए। इसमें प्रतिद्वंदी टीमों को हराकर मिर्जापुर, शक्तेसगढ़ व चंडी होटल राबर्ट्सगंज की टीम ने अगले चक्र में प्रवेश किया।
धर्मशाला परिसर में चल रहे प्रतियोगिता में रामगढ़ एवं मिर्जापुर के बीच पहला मैच खेला गया। इसमें रामगढ़ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 62 रन बनाए। जवाब में मिर्जापुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह विकेट से जीत हासिल की। मैच काफी रोमांचक रहा। इसमें अंतिम गेंद पर दो रन लेकर लालू ने मिर्जापुर को जीत दिलाने ने अहम भूमिका निभाई। मैन ऑफ द मैच लालू (2 विकेट और 6 रन) रहे।
वहीं दूसरा मैच शक्तेसगढ़ एवं इमरती कॉलोनी राबर्ट्सगंज के बीच खेला गया। इसमें शक्तेसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बनाए। जवाब में उतरी इमरती कॉलोनी राबर्ट्सगंज की टीम मात्र 32 रन पर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच प्रशांत (27) रहे। तीसरा मैच शक्तेसगढ़ एवं राबर्ट्सगंज के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शक्तेसगढ़ की टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 4 विकेट पर 33 रन बनाए। जवाब में चंडी होटल राबर्ट्सगंज की टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच सूरज (11) रहे। इस अवसर पर सभासद मोहम्मद हनीफ, रमेश कुमार, धीरज कुमार, संगम उमर, काजू अग्रहरी, दीपक व गिरीश चंद उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।