रेणुकूट। पिपरी थाना पुलिस ने शनिवार को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बिना अनुमति हूटर बजाने वाले, काली फिल्म लगाकर गाड़ी चलाने वाले, बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले और तीन सवारी बैठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान में कई गाड़ियों से काली फिल्म उतर गया, नाबालिग और युवा बाइक सवार भी पकड़े गए। पुलिस ने उनके अभिभावकों को बुलाकर मौके पर ही बच्चों को समझाया और चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि अगली बार गलती करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पुलिस की ओर से ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मनचले प्रवृत्ति और बिना कारण झुंड बनाकर घूमने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। साथ ही स्कूलों और पूजा पंडालों के आसपास अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है, ताकि शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।