फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। थाना क्षेत्र के रेणुका पार क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करना युवक को भारी पड़ गया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर रविवार को उसे गिरफ्तार किया।पीड़िता का कहना है कि 7 से 12 अक्तूबर के बीच आरोपी युवक ने उसकी फोटो और वीडियो वायरल की है। इसकी जानकारी युवती और उसके परिजनों तक पहुंची तो पीड़िता ने थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। तहरीर पर आरोपी चंदन यादव के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की गई। विवेचक सीओ भाष्कर वर्मा ने बताया कि रविवार को फफराकुंड के समीप से आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें