फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सलखन और हाथीनाला के पार्क को मंत्रियों ने दिया वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल और वन पर्यावरण व जंतु उद्यान विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. अरूण कुमार ने बृहस्पतिवार को सलखन फासिल्स पार्क का निरीक्षण किया। पार्क में पर्यटन सुविधाओं के विकास के साथ सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने देखो अपना देश-पीपल्स चॉइस-2024 महाभियान के तहत सेल्फी लेकर अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में सलखन फॉसिल्स पार्क और हाथीनाला के बायो डायवर्सिटी पार्क को वोट दिया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि सलखन फाॅसिल्स को बेहतर ढंग से विकसित किया जाय, जिससे पर्यटक यहां आने के लिए आकर्षित हों। डाॅ. अरूण कुमार ने कहा कि सलखन फाॅसिल्स पार्क को विकसित करने के लिए ऐसी कार्ययोजना बनाएं, जिससे इस पार्क की पहचान राष्ट्रीय स्तर के रूप में हो। उन्होंने यहां चल रहे विकास कार्यों के बारे में डीएफओ तापस मिहिर से जानकारी ली। बताया गया कि फाॅसिल्स पार्क के सुंदरीकरण के लिए पर्यटन विभाग से डेढ़ करोड़ की धनराशि स्वीकृति हुई है। इससे बैठने के लिए दो ग्लोवर, नेचर ट्रेल, प्रकृति चित्रण केंद्र, सुरक्षा व्यवस्था के आवश्यक प्रबंध, गेट आदि का निर्माण कराया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने फाॅसिल्स पार्क के छोटे-छोटे वीडियो बनाकर सभी सोशल मीडिया में प्रचारित-प्रसारित करने को कहा। इसके बाद दोनों मंत्री हाथीनाला बायो डायवर्सिटी पार्क पहुंचे। इस मौके पर डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा आदि मौजूद रहे।
विकास योजनाओं में सहयोग करें वन अधिकारी, अड़ंगा न लगाएं
सोनभद्र। प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल व वन मंत्री डाॅ. अरूण कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों, औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले में ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाय और इस क्षेत्र में शामिल होने वाले उद्यमियों को सहायता प्रदान करें।
विज्ञापन

औद्योगिक समूह के प्रतिनिधियों से सीवा संवाद कर उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने कहा कि जिले में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए जो भूमि संबंधित समस्याएं हैं, उसका निराकरण शीघ्र करें। किसी को उद्योग स्थापित करने में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। वन मंत्री ने कहा कि वन विभाग के अधिकारी किसी भी सरकारी योजना के संचालन के लिए अपना योगदान दें ना कि व्यवधान उत्पन्न हो। इस दौरान व्यापारियों ने टोल प्लाजा पर लगाए गए फास्टटैग के कारण लगने वाली लंबी लाइन और अहरौरा व अदलहाट के बीच कम दूरी पर दो जगह टोल टैक्स वसूलने की समस्या रखी। इसकी जांच कर समाधान का आश्वासन दिया। कहा कि जिले में ईको फंडिंग पर काम करना है। बड़े उद्योगों से प्रदूषण उत्पन्न न होने पाए, इसका भी विशेष ध्यान देना है। बैठक में डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें