फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आसनडीह में प्रभारी मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

विज्ञापन
बभनी क्षेत्र के आसनडीह चौपाल में समस्या सुनते प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा।स्रोत जागरूक पाठ
विज्ञापन
बभनी। विकास खंड के आसनडीह गांव में रविवार को आयोजित जनचौपाल में जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में बिजली, खराब सड़क, जमीन विवाद और आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से उठीं। प्रभारी मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गांव की खराब सड़कों और बिजली व्यवस्था की समस्या से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। वहीं, जोबेदह गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण नहीं होने की शिकायत भी सामने आई। इस पर उन्होंने संबंधित विभाग को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जवाहिर खरवार ने सर्वे सेटलमेंट में गलत तरीके से नाम दर्ज किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी शिकायत की जा चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि एआरओ कोर्ट ओबरा में करीब 200 फाइलें लंबित हैं, जिनमें लगभग 50 मामले किसानों से संबंधित हैं। उन्होंने इनके जल्द निस्तारण की मांग की। हंसलाल कोंगा ने घर में घुसकर मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को सभी मामलों की जानकारी लेकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, शारदा सिंह खरवार, श्रवण सिंह गोंड, मानसिंह गोंड, सुषमा सिंह गोंड, मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें