फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खनन कार्य निर्धारित क्षेत्र में ही होने चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में खनिज विभाग की समीक्षा की। अवैध खनन व परिवहन रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। नए खनन क्षेत्र चिह्नित करते हुए उनकी मैपिंग की स्थिति जानी। कहा कि खनन कार्य निर्धारित क्षेत्र में ही होने चाहिए।
विज्ञापन


डीएम ने खनन क्षेत्र में रिक्त क्षेत्रों के नियमानुसार व्यवस्थापन की स्थिति और नए क्षेत्र के चिह्नांकन की स्थिति जानी। खनिजवार उत्पादन, राजस्व प्राप्ति की स्थिति, प्रवर्तन कार्य, अवैध खनन, परिवहन एवं अवैध भंडारण के संबंध में प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। ज्येष्ठ खान अधिकारी से कहा कि खनन से संबंधित पत्रावलियों का समय से निस्तारण कराएं। इसमें कोई लापरवाही करता है तो कार्रवाई के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया जाएगा। खनन कार्य निर्धारित क्षेत्र में ही होना चाहिए। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे वाहनों का ही परिवहन में उपयोग लिया जाए। गलत नंबर प्लेट लगे वाहनों पर सख्त कार्रवाई करें। बैठक में एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, ज्येष्ठ खान अधिकारी शैलेंद्र सिंह, एआरटीओ धनवीर यादव, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें