फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रतिबंधित क्षेत्र में न हो खनन कार्य, इकोनॉमी के साथ सेफ्टी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बिल्ली मारकुंडी में हुए खदान हादसे की जांच करने आए डीजीएमएस के उप महानिदेशक नीरज कुमार ने शनिवार को खदान मालिकों, माइंस मैनेजर और ब्लॉस्टरों के साथ बैठक की। उन्होंने सुरक्षा मानकों के हिसाब से खनन कराने के निर्देश दिए। कहा कि इकोनॉमी के साथ सेफ्टी भी जरूरी है।
विज्ञापन

अल्ट्राटेक कंपनी के एडमिन हाल में हुई बैठक में उन्होंने खान विभाग को भी खनन पट्टे स्वीकृत करने से पहले पूरी छानबीन के निर्देश दिए। कहा कि पट्टा देते समय लंबाई, चौड़ाई और गहराई भी देखें। जिन खदानों में पहले प्रतिबंध लगे हों और उनमें नया पट्टा स्वीकृत करते समय यह सुनिश्चित करें कि पट्टाधारक खनन से पहले सुधारात्मक कार्य को पूरा करें। ऐसे पट्टे न दें, जिसमें खनन प्रतिबंधित क्षेत्र है।
खनन योजना के तहत ही खनन कार्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने खदान मालिकों से कहा कि खनन का कार्य जोखिमभरा है। इसमें थोड़ी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। खनन ऊपर से शुरू करें न कि नीचे से। किसी की जान लेकर खनन नहीं करना है। उन्होंने भविष्य में बड़े क्षेत्र के पट्टे स्वीकृत करने और क्लस्टर माइनिंग की योजना पर काम करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन

इस संबंध में शासन को भी सुझाव प्रस्तुत करने की बात कही। बैठक खान सुरक्षा निदेशक वाराणसी राजीव कृष्ण, उप निदेशक जीवन कुमार, जिला खान अधिकारी कमल कश्यप, योगेश शुक्ला के अलावा क्रशन ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह, चंद्रभूषण गुप्ता, सुशील सिंह, अरुण यादव, देवेंद्र केशरी, वरिष्ठ खदान प्रबंधक संजय सिंह, सुनील सिंह, एबी सिंह, आरपी सिंह, वीके कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें