फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: माइनिंग इंजीनियरिंग की जल्द शुरू होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। डीएम चंद्र विजय सिंह ने बुधवार को राजकीय इंजीनियरिंग चुर्क का किया आकस्मिक निरीक्षण किया। माइनिंग इंजीनियरिंग कोर्स संचालित किए जाने के लिए बनाए गए लैब को देखा। माइनिंग इंजीनियरिंग कोर्स के छात्रों को लैब के माध्यम से दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय उरमौरा के भवन निर्माण को भी देखा। निर्माण कार्य में शिथिलता बरतने पर डीसी निर्माण को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज के निरीक्षण में डीएम ने जिला खनिज फाउंडेशन निधि से क्रय किए गए प्रयोगशाला के उपकरणों का जायजा लिया। उसके उपयोग के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं व जनपद के अन्य विद्यालयों के तकनीकी शिक्षा से जुड़ें छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।
कॉलेज के निदेशक ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सरकार का यह पहला इंजीनियरिंग काॅलेज है, जिसमें माइनिंग कोर्स संचालित किया जा रहा है। इससे पहले बीएचयू में चल रहा है, जो छात्र इस कोर्स को करने के लिए बाहर जाते थे, अब उनको यह सुविधा जनपद में ही उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला खनिज फाउण्डेशन निधि से प्रयोगशाला के लिए खरीदे गए उपकरण के माध्यम से माइनिंग सर्वेविंग के द्वारा क्षेत्र की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए एरिया का चिह्नांकन करते हुए कार्य किया जाएगा। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रयोगशाला के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। जिला खनिज फाउंडेशन के माध्यम से खनन पर्यावरण माइनिंग से संबन्धित दस लैब की स्थापना की जा रही है, जिसके माध्यम से खनन पर्यावरण को संतुलन बनाने के लिए छात्राओं को तकनीकी रूप से विशेषज्ञ बनाया जाएगा। इस लैब के माध्यम से जिले के 25 छात्रों को ट्रेनिंग प्रदान की जा चुकी है, ये छात्र तकनीकी विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगें। इसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय उरमौरा का डीएम ने औचक निरीक्षण किया। जिला खनिज फाउंडेशन निधि से कराए जा रहे विद्यालय के सौंदर्यीकरण के कार्य का जायजा लिया। टाइल्स लगाने की गति धीमी होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एई व जेई आरईडी, डीसी निर्माण को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। बीएसए को निर्देशित करते हुए कहा कि वह विद्यालय के सौंदर्यीकरण कार्य का प्रतिदिन निरीक्षण करें और कार्य की प्रगति का जायजा लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें