फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोन नदी में मशीन लगाकर खनन की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुगैल थाना क्षेत्र के अगोरी खास बिजौरा में सोन नदी में बालू खनन का मामला डीएम दरबार पहुंच गया है। शुक्रवार को बिजोरा गांव निवासी छविनाथ ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अवैध खनन की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अगोरी खास बिजौरा गांव निवासी छविनाथ का कहना है कि कुछ लोगों ने पड़ोसी के काश्त की जमीन रास्ते के लिए अनुबंध कराया था। कुछ अधिकारियों से मिलीभगत कर उस जमीन पर लीज करा लिया। पड़ोसी का फर्जी मेडिकल लगाकर रायल्टी भी फर्जी ढंग से जमा करते हुए बालू निकासी के लिए ओटीपी चालू कराने के लिए डीएम के समक्ष आवेदन दिए हैं। उसने सोन नदी में पोकलेन मशीन लगाकर भी अवैध खनन की शिकायत की। एडीएम सहदेव मिश्रा का कहना है कि खनन कार्य बंद हो चुका है। इसके बावजूद भी कोई अवैध खनन कराते मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें