फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 6.4 डिग्री गिरा न्यूनतम पारा, उमस से राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में परिवर्तन का असर सोमवार को न्यूनतम तापमान पर दिखा। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 6.4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई। बावजूद उमस से खास राहत नहीं मिली। वहीं अधिकतम तापमान दो दिन से स्थिरता है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इसके मुकाबले रविवार को अधिकतम पारा 41.5 और न्यूनतम पारा 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था।
इस तरह से न्यूनतम तापमान में करीब 6.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किया गया। सोमवार को दोपहर तक मौसम तल्ख था। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे। शाम के वक्त शीतल हवा चलने लगी।
विज्ञापन

इससे न्यूनतम पारा में गिरावट तो दर्ज हुआ, मगर उमस से खास राहत नहीं मिली। बता दें कि बीते करीब एक सप्ताह से जनपद के तापमान में उतार चढ़ाव लगा हुआ है। कभी अधिकतम पारा तो कभी न्यूनतम पारा घट-बढ़ रहा है।
जिले के अलग-अलग इलाकों में शाम के वक्त तेज आंधी और बूंदाबादी हो रही है। दो दिन पहले दक्षिणांचल में आई तेज आंधी से काफी नुकसान हुआ था। बिजली के खंभे ओर तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। अभी कई गांवों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें