फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डेढ़ हजार मेगावाट कम हुई बिजली की न्यूनतम मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में भीषण गर्मी में कमी और बारिश के कारण बिजली की मांग में भी उतार-चढ़ाव जारी है। अधिकतम मांग स्थिर बनी हुई है और न्यूनतम मांग में करीब डेढ़ हजार मेगावाट की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बारिश के कारण तापमान में गिरावट से शुक्रवार को जहां बिजली न्यूनतम मांग घटकर 18 हजार मेगावाट पर चली गई थी, वहीं अगले ही दिन तापमान बढ़ने के कारण पीक ऑवर में न्यूनतम मांग में साढ़े चार हजार मेगावाट का इजाफा हुआ। शनिवार को बारिश के कारण न्यूनतम मांग में करीब डेढ़ हजार मेगावाट मांग कम हो गई।
इस बीच निगम की एक इकाई के साथ निजी क्षेत्र की छह इकाइयों के बंद होने से 2165 मेगावाट का उत्पादन ठप है। रविवार की पीक ऑवर में सूबे में बिजली की अधिकतम मांग 28559 मेगावाट और न्यूनतम मांग 20984 मेगावाट पर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें