फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खान विभाग की टीम ने जांची खदानों की गहराई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से आई खान विभाग की टीम ने सोमवार को बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में स्थित पत्थर खदानों का निरीक्षण कर खनन की स्थिति का जाएजा लिया। जांच टीम आने की सूचना पर खदानों में कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन


बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र की खदानों में आए दिन अवैध खनन एवं मानक विहीन कार्य की शिकायत विभाग के अधिकारियों तक पहुंचती रही है। लखनऊ से ज्येष्ठ खान अधिकारी जेपी द्विवेदी व ज्येष्ठ खान निरीक्षक उमाकांत की टीम ने रविवार की शाम लंगड़ा मोड़, बारी स्थित खदान का मौके पर निरीक्षण किया।
टीम ने सोमवार को ई- टेंडरिंग की खदानों में पहुंच कर खदान की सीमाओं पर स्थित पिलरों को देखा। खदान में हुए खनन कार्य की स्थिति का भी जायजा लिया। मापक यंत्र से खदानों की नापी कर लंबाई-चौड़ाई की स्थिति जानी।
विज्ञापन

ज्येष्ठ खान अधिकारी जेपी द्विवेदी ने बताया कि कुछ लोगों की शिकायत के बाद खदानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ज्येष्ठ खान अधिकारी सोनभद्र शैलेंद्र सिंह, सर्वेयर योगेश शुक्ला, पट्टाधारक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें