फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदान हादसा : 54 पर मुकदमा, 10 गिरफ्तार 

Sat, 02 Apr 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में शुक्रवार को मिट्टी के टीले से दबकर एक मजदूर की मौत और तीन के घायल होने के बाद उपजे विवाद से देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही। शव उठाने के दौरान भड़के मजदूरों और स्थानीय लोगों के पत्थर बाजी के चलते सीओ, दरोगा सहित अन्य पुलिसकर्मियों को कमरे में छिपकर जान बचानी पड़ी। वहीं पत्थरबाजी में तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो एफआई दर्ज किए हैं। मजदूर के पिता सुमेर ने खदान संचालन करने वाले दो के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं इसी मामले में ओबरा थाने के एचसीपी अश्वनी कुमार की तहरीर पर 12 नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इनमें से 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर, मृतक के पिता की तहरीर पर दो लोगों के  खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



बिल्ली मारकुंडी ‌िस्‍थ्‍ात गाटा संख्या 4478 छह में शुक्रवार की शाम खदान से सटे मिट्टी का टीला धंसकने से छह मजदूर दब गए थे। इनमें से कोन थानाक्षेत्र के असनावाद गांव के संतोष की मौत हो गई। जबकि शिव प्रसाद, सुमेर, पप्पू, चिंता और मिथिलेश घायल हो गए। इस दौरान मलबे से शव निकालने में पुलिस को एक घंटे का वक्त लगा। पुलिस शव को कब्जे में ले रही थी तो नाराज मजदूर और आसपास के लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। दो दरोगा समेत दो सिपाही घायल हो गए। सीओ, एसओ और डाला चौकी इंचार्ज के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रवीण कुमार यादव, थानाध्यक्ष ओबरा अरविंद कुमार यादव तथा डाला चैकी इंचार्ज बृजमोहन यादव को जान बचाने के लिए क्रशर में छिपना पड़ा। 
देर रात एएसपी शंभूशरण यादव, पीएसी के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। रात करीब दो दो बजे एडीएम रामचंद्र के साथ जिला खान अधिकारी भी घटनास्थल की जांच पड़ताल की। मृतक मजदूर के पिता सुमेर ने आजमगढ़ जिले के जहानागंज थानाक्षेत्र के मदना गांव निवासी प्रमोद सिंह और गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद प्रतापपुर निवासी अजय राय के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। कहा कि खदान चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। वहीं ओबरा थाने के एसआई अश्विनी राय की तहरीर पर पुलिस ने 12 नामजद और 40 अज्ञात के  खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इनमें से पुलिस ने झारखंड गढ़वा जिले के धुरकी निवासी धीरज (20), गोरख भूइयां (27),  रविंदर भूइयां, प्रेमचंद भूइयां (45), अशोक उरांव (24), ओबरा भलुआ टोला के शेर मुहम्मद (27) कोन के रकबाखाड़ी निवासी अवधेश उरांव (27), कोन के असनाबान के उमेश उरांव (27), बहादुर उरांव (26) और सुरेश उरांव (45) को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर हत्या के प्रयास, पत्थरबाजी, सरकारी कामकाज में  बांधा पहुंचाने एवं धारा में केस दर्ज हुआ है। वहीं पुलिस मानीचंद एवं मामा की तलाश जुटी हुई है। उधर राबर्ट्सगंज में शिव प्रसाद, चिंता, मिथलेश का इलाज चल रहा है जबकि पप्पू को मरहम पट्टी करने के बाद छुट्टी दे दी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें