फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में दूध गिरा कर भाग खड़े हुए दूधिये

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/मधुपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने अभियान चलाकर शनिवार को खाद्य पदार्थों के दो नमूने जांच को लिए। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। जबकि मधुपुर में टीम जब दूधियों से नमूने लेगी तो दूधिये दूध नहर में गिरा कर भाग खड़े हुए। कुछ देर के लिए बाजार में अफरातफरी मची रही। जिला अभिहित अधिकारी सुशील कुमार के निर्देशन में जिले में दीपावली के मद्देनजर मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। टीम ने शनिवार को राबर्ट्सगंज नगर के राजस्थान मिष्ठान भंडार से बेसन के लड्डू का नमूना लिया। मधुपुर बाजार से खोवा का नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक को भेजा गया। बताया कि विभाग की तरफ से अभी तक कुल 14 नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मयंक शंकर दुबे, प्रमोद कुमार सोनकर आदि शामिल रहे। मधुपुर : जिला अभिजित अधिकारी की मौजूदगी में टीम ने खोवा व्यवसाई से ओवरब्रिज के समीप खोवा की दुकान पर पहुंच कर खोवा का नमूना लिया। टीम के आने की सूचना पूरे बाजार में फैल गई। मिठाई की दुकानें बंद कर लोग भागे। दूध बेचने आने वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह दूध नहर में गिरा कर भाग निकले। जिला अभिजित अधिकारी ने बताया कि दीपावली पर नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें