पिता की तहरीर पर दुद्धी कोतवाली की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोप है कि घर से कुछ दूरी पर युवक ने नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म किया है।
सोनभद्र में दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग दिव्यांग (सुनने व बोलने में अक्षम) लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी गांव का ही बताया जा रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
पीड़िता के घरवालों के अनुसार, उसकी पुत्री की उम्र 13 वर्ष है, जो न तो बोल और सुन नहीं पाती है। बताया कि उनकी पुत्री 11 मार्च की शाम छह बजे घर से 200 मीटर की दूरी पर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला युवक उसकी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता करीब रात 11 बजे घर पहुंची और इशारों में आपबीती बताई। पीड़िता के घर से आरोपी के घर की दूरी 500 मीटर बताई जा रही है। पीड़िता के घर वाले मामले की तहरीर दुद्धी कोतवाली में दी।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के साथ ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में कोतवाल मनोज कुमार सिंह का कहना है कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के पड़ोसी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने की तहरीर मिली है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।