फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: टूट कर गिरे तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, जेई-लाइनमैन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के डाभा गांव में विद्युत तार टूट कर गिरने और उसकी चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने इस मामले में लापरवाही के आरोप में बिजली विभाग के जेई, लाइनमैन सहित विभागीय अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शाहगंज थाना क्षेत्र के डाभा गांव निवासी रामचंद्र जायसवाल (50) शुक्रवार की रात घर पर खाना खाने के बाद गांव की गली में टहल रहे थे। इसी दौरान गांव में एक डंपर आ गया। चालक को ग्रामीणों ने गांव में जाने से मना कर दिया। बावजूद चालक जबरन गाड़ी लेकर तेज रफ्तार में आगे बढ़ गया। गाड़ी पोल में लटकते तार में फंस गई। इस दौरान तार टूट कर जमीन पर गिर गया। इसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आने से रामचंद्र गंभीर रूप से झुलस गए। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव वापस पहुंचे और जमकर हंगामा मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग से गांव में लटकते हुए तार को ठीक कराने की कई बार मांग की गई, मगर सुनवाई नहीं हुई। मृतक के बेटे अंगद जायसवाल की तहरीर पर शाहगंज पुलिस ने डंपर चालक, बिजली विभाग के जेई, लाइनमैन, एसडीओ सहित अन्य के विरूद्ध गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें