फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय भुगतान के लिए मिड डे मील वर्कर यूनियन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज तहसील गेट पर प्रदर्शन करती उत्तर प्रदेश मिल डे वर्कर्स यूनियन रसोईया की महिलाएं। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
छह सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को मिड डे मील वर्कर यूनियन ने सदर तहसील पर प्रदर्शन किया। डीएम के नाम संबोधित मांगपत्र एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मिड-डे-मील वर्कर्स यूनियन से संबद्ध ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (ऐक्टू) की जिलाध्यक्ष माला ने कहा कि मिड-डे मील वर्कर्स (रसोइयां) को पिछले कई माह से मानदेय नहीं मिला है। रसोइयां से विद्यालय के सफाई कर्मचारी का भी काम लिया जाता है। अधिकांश स्कूलों में अभी लकड़ी पर ही भोजन पक रहा है। समय से मानदेय न मिलने पर रसाइयां परेशान हैं। वक्ताओं ने कहा कि मिड डे मील स्कीम के निजीकरण की कोशिश की जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो संगठन वृहद आंदोलन करेगा। कहा कि रसोइयों का उत्पीड़न बंद किया जाए। प्रदर्शन में रीता, सुशीला, मालती, मीरा देवी, पुष्पा, कमलावती, गुड़िया आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें