सामाजिक सौहार्द का प्रतीक महावीरी झंडा जुलूस स्वच्छता के मामले में भी नजीर पेश करने वाला रहा। मंगलवार की सुबह 11 बजे से शुरू होकर रात आठ बजे तक चले इस जुलूस में सभी संप्रदाय और वर्ग के लोगों ने शिरकत की। बुधवार के सूर्योदय से पहले ही जलूस मार्ग पर फैली सामग्री हटा दी गई।
किसी कार्यक्रम के बाद लोग आयोजन स्थलों पर कचरा छोड़कर चले जाते हैं। मंगलवार को दुर्गा मंदिर सोनारी गली से निकले जुलूस के स्वागत में दस से ज्यादा जगहों पर स्टाल लगाए गठए हैं, जहां जलपान की व्यवस्था थी। जुलूस में शामिल लोग गिलास एवं कागजों को पैकेट रास्ते पर फेंककर जाते रहे। सबुधवार की सुबह लोग घरों से निकले तो सड़कों-गलियों को साफ-सुधरा देख दंग से रह गए।
आयोजन के प्रति जिस तरह से अनपरा परिक्षेत्र के हिंदू, मुसलमान दोनों समुदायों के घर-घर के लोगों ने जज्बा दिखा और हर मकान पर महावीरी झंडा और हर व्यक्ति के शरीर पर या तो भगवा बाना या फिर भगवा गमछा दिखा, वह समाज में संप्रदाय का जहर घोलने वालों को भी एक सबक रहा। उधर, अनपरा में जुलूस की अगुवाई करने वाले गोपाल गुप्ता, जईंद्र सोनी, औड़ी में पंकज मिश्रा, संजय तिवारी की टीम ने बैठक कर एक दूसरे का आभार जताया ।