फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आधी रात में जन्मा मसीहा, कैरल गाकर किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/ओबरा/अनपरा। क्रिसमस का पर्व सोमवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। चर्चों में विशेष प्रार्थना हुई। प्रभु यीशु के जीवन को आकर्षक झांकियाें में प्रदर्शित करते हुए प्रेम, दया और करुणा का संदेश दिया गया। इस दौरान मसीही समाज के लोगों ने विविध कार्यक्रम किए। एक-दूसरे के घरों तक पहुंचकर क्रिसमस की बधाई दी।
विज्ञापन

नगर के सिविल लाइंस स्थित संत जे़वियर्स कैथोलिक चर्च में रविवार की देर रात पल्ली पुरोहित फादर लैंसी जेवियर डिकून्हा की अगुवाई में विशेष प्रार्थना सभा और मिस्सा का आयोजन किया गया। इसमें राबटर्सगंज पल्ली के सभी ईसाई धर्मानुयाइयों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया। पूजा-प्रार्थना में जगक कल्याण की कामना की गई। आतिशबाजी और नाच-गाने के साथ देर रात तक सभी ईसाई धर्मानुयाई प्रभु यीशु के जन्म दिवस को मनाने में मशगूल रहे। सोमवार को भी सुबह विशेष प्रार्थना-सभा आयोजित की गई। पूरे परिसर को विद्युत झालरों से सजाया गया। शाम को नगरवासियों की भीड़ चर्च, परिसर की सजावट और प्रभु यीशु के जन्म की झांकी देखने के लिए उमड़ी। झांकी के समक्ष मोमबत्ती जलाकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। इस अवसर पर सहायक पल्लि पुरोहित और संत जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य फादर आल्बर्ट प्रवीण लोबो, संत जोसेफ कांवेंट की सुपीरियर सिस्टर रेशमी लूकोस, सिस्टर किरन, शैलेश मार्टिन, अभिषेक चार्ल्स, जूलियन एरियल आदि मौजूद रहे। उधर, ओबरा में वीआईपी रोड स्थित चर्च को रंग बिरंगे झालरों से सजाया गया। पर्व पर मसीही समाज के अलावा अन्य लोगों ने भी चर्चा में पहुंचकर कैंडल जला और प्रभु यीशु मसीह से प्रार्थना की। चर्च के हाल को आकर्षक झांकियों से सजाया गया। शांति व्यवस्था को देखते हुए सीओ डॉ. चारु द्विवेदी के निर्देशन में ओबरा एसओ देवीवर शुक्ला मय फोर्स मौजूद रहे। इसके पहले कान्वेंट चर्च में फादर प्रभुनाथ एवं सेक्टर आठ चर्च में पादरी धर्म प्रकाश ने प्रार्थना कराया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म मानव मात्र के प्रति परमपिता के असीम प्रेम को प्रदर्शित करता है। उनका जीवन प्रेम, करुणा, शांति और क्षमाशीलता का क्रियात्मक रूप है। इस मौके पर चर्च प्रधानाचार्य सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल सिस्टर अमल रोज, प्रबंधक चार्ली वर्गीस, सिस्टर लिनिट, सिस्टर फिलिक्सीना, सिस्टर सेरेलीना, सीना वर्गीस, ज्योत्स्ना, रंजन, अमृत आदि शामिल रहे। अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित संत फ्रांसिस असिसी चर्च में क्रिसमस पर पल्ली पुरोहित फादर रॉबर्ट सुनील नोरोन्हा के नेतृत्व में मसीही समाज के लोगों ने प्रभु यीशु के जन्म के गीत गाते हुए प्रार्थना की। इस दौरान चर्च परिसर रंग-बिरंगी झालरों से जगमगा रहा था। सांता क्लॉज़ ने बच्चों को उपहार वितरित किए। इस दौरान सिस्टर जोसफिन, सिस्टर सरिता, सिस्टर पासकोला, राजेश बडिंग, आनंद बखला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें