फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.5 डिग्री तक लुढ़का पारा

Wed, 16 Dec 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जांचल सहित पूरे जनपद में शीतलहर का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा। इस दिन 4.5 डिग्री तक लुढ़के पारे ने बिस्तर के अंदर सोए लोगों को भी हिलाकर रख दिया। धूप खिली होने के बाद भी गलन से कंपकंपी छूटती रही।
विज्ञापन



रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों पर अलाव की व्यवस्था न किए जाने से लोगों को ठिठुरती हालत में वाहनों का इंतजार करना पड़ा। हालांकि दोपहर के समय थोड़ी राहत रही। उधर, चिकित्सकों ने गिरते तापक्रम को सेहत के लिए खतरनाक बताया है और बच्चों, बुजुर्गों के मामले में जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है।


मंगलवार को छह डिग्री तक नीचे गए पारे ने तो जनजीवन बेहाल कर ही रखा था। बुधवार की भोर में चार बजे के करीब 4.5 डिग्री तक तापमान पहुंच गया। लुढ़के पारे ने हाड़ कंपाकर रख दिया। बाहर तो ठंड कंपकंपी छुड़ाए ही रही। घरों के अंदर सोए लोग भी ठंड के चलते बेहाल रहे।
विज्ञापन



सुबह देर तक रूम हीटर, अंगीठी, अलाव आदि के जरिए ठंड से निजात की कोशिश जारी रही। रात में यात्रा कर रहे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। अनपरा, शक्तिनगर, कृष्णशिला रेलवे स्टेशनों के साथ ही यहां स्थित बस अड्डों से अलाव के इंतजाम नदारद रहे। अनपरा बाजार, परासी चौक, डिबुलगंज चट्टी, ककरी, बीना बस स्टैंड आदि जगहों से भी अलाव की व्यवस्था नदारत रही। इससे लोगों, खासकर गरीब तबके के व्यक्तियों को ठिठुरते हुए रात बितानी पड़ी।


मौसम विभाग ने भी तापमान तेजी से लुढ़कने की पुष्टि की है। मौसम वैज्ञानिक डा. राजन सिंह ने बताया कि सुबह चार बजे के करीब न्यूनतम पारा 4.5 डिग्री पर पहुंच गया था। दिन में दो बजे के करीब अधिकतम पारा 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। बताया कि फिलहाल इसी तरह का मौसम बने रहने की उम्मीद है। 


ऊर्जांचल के अनपरा, शक्तिनगर, बीजपुर, सिंगरौली के साथ जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज, रामगढ़, चोपन, खलियारी, डाला, दुद्धी, विंढमगंज, कोन, म्योरपुर, बभनी, रेणुकूट सभी जगह ठंड कंपकंपी छुड़ाए रही। गलन की स्थिति यह थी कि शाम पांच बजते-बजते तमाम लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें