फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा चढ़ते ही पानी का संकट

Fri, 19 Feb 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के दस्तक देते ही जिले में पेयजल का संकट गहराने लगा है। राबर्ट्सगंज के उरमौरा में पानी के लिए ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। टैंकर से पेयजलापूर्ति उपलब्ध कराने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो वह लोग आंदोलन का रुख अख्तियार करेंगे।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान चिंता देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत उरमौरा में अधिकांश हैंडपंप पानी देना बंद कर दिए हैं। कुछ हैंडपंप पानी दे भी रहे हैं तो एक बाल्टी भरने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ता है। यहां  पानी का जल स्तर लगातार नीचे खिसक रहा है। लोगों के समक्ष पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। कहा कि पानी की समस्या दूर कराने के लिए दो बार सदर एसडीएम से गुहार भी लगाई जा चुकी है।

शिकायत पत्र देने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। कहा कि हरिजन बस्ती, बियार बस्ती, यादव बस्ती, नईबस्ती, सिनेमा हाल के पीछे, उरमौरा चढ़ाई, पंचायत भवन गली आदि में पेयजल की सबसे ज्यादा किल्लत है। प्रधान ने कहा कि अगर शीघ्र पेयजलापूर्ति समस्या से निजात नहीं दिलाई जाती तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में कैलाश, कलावती, रम्फा, रामविलास, गौरी, गुलाब, मनोज यादव, योगेश कुमार सिंह, मुन्नीलाल, अनीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें