रक्तदान शिविर में रक्तदान करते लायंस क्लब अनपरा के सदस्य। स्रोत स्वयं
लायंस क्लब अनपरा व रेणुसागर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को अनपरा बाजार में वृहद रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें दोनों क्लबों के पदाधिकारियों, सदस्यों और उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में पहली बार रक्तदान करने वाले सदस्यों में खासा उत्साह नजर आया। लायनेस क्लब की अध्यक्ष सोनी गुप्ता, आशीष वर्मा और मनोज यादव ने पहली बार रक्तदान कर दूसरों को भी इस महादान के लिए प्रेरित किया। लायंस क्लब के जोन चेयरमैन शशि चंद्र यादव और लायनेस शालिनी यादव ने भी रक्तदान कर सदस्यों का उत्साह बढ़ाया।
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। यह जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार जताते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।