फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय बालिका विद्यालय में बाउंड्री न होने पर भड़कीं राज्य महिला आयोग की सदस्य

विज्ञापन
म्योरपुर क्षेत्र के विद्या कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज किरबिल व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्य? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्या अनीता सिंह ने बृहस्पतिवार को म्योरपुर क्षेत्र में संचालित विभिन्न बालिका विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में व्याप्त दुर्व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए तत्काल खामियां दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आयोग की सदस्य अनीता सिंह किरबिल स्थित कन्या विद्या शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज पहुंचीं। शौचालय की स्थिति दयनीय होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को जल्द व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में उन्होंने बालिकाओं के शिक्षा की गुणवत्ता की जानकारी ली। खराब स्तर पर असंतोष जताते हुए पठन पाठन पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने वहां बन रहे भोजन की खराब स्थिति, अभिलेखों के अधूरा होने और यहां तैनात एकाउंटेंट को जिले पर संबद्ध किए जाने पर भी नाराजगी जताई। लड़कियों का आवासीय विद्यालय होने के बावजूद वहां बाउंड्रीवॉल नहीं थी। इस पर वो भड़क गईं। कहा कि लड़कियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। दो दिन के भीतर बाउंड्री का काम शुरू कराया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। एसडीएम दुद्धी को भी उन्होंने बाउंड्रीवॉल जल्द पूरा कराने की बात कही। इसके बाद वह वनवासी सेवा आश्रम पहुंचीं। वहां उन्होंने आश्रम के क्रियाकलापों की जानकारी लेने के साथ ही महिला सशक्तीकरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। एसडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्र, सीओ पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल, म्योरपुर बीडीओ, खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत, क्षेत्रीय लेखपाल अनिल मौर्या, प्रधानाचार्य पारसनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें