फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मेगा वारियर्स, राइजिंग स्टार्स और पिच स्मेसर्स ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा अवर अभियंता मनोरंजन क्लब चार में चल रहे जेईपीएल-12 के आठवें दिन रविवार के पहले मैच में टॉस जीतकर मेगा वारियर्स ने पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया। बैटिंग करने उतरी ओबरा राइजर्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 36 रन बनाए। जवाब में मेगा वारियर्स ने यह मैच 8 ओवरों में ही 5 विकेट से जीत लिया। मैन आफ द मैच इं. प्रिंस शाह रहे जिनके 20 रनों के योगदान से जीत मिली।
विज्ञापन

दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू डायमंड की टीम ने सभी विकेट खोकर 9.2 ओवरों में 38 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार्स की टीम ने यह मैच 8.4 ओवरों में चार विकेट से जीत लिया। इं. प्रवीण को मैन आफ द मैच चुना गया। तीसरा मैच क्रिक चार्जर और पिच स्मेसर्स के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रिक चार्जर की टीम ने 8.4 ओवरों में 33 रन बनाए। जवाब में उतरी पिच स्मेसर्स की टीम ने यह मैच सात ओवरों में छह विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच इं. अलाउद्दीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें