फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप के माध्यम से मीटिंग का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश के प्रदेश व 75 जिलों के पदाधिकारियों के एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग का आयोजन हुआ। इस मीटिंग का उद्देश्य कोरोना काल में संगठन द्वारा आगामी14 मई को परशुराम जयंती किस तरह मनाई जाए इस पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से कोरोना काल में गरीबों असहायों की मदद करने की बात कही गई। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री महिला मोर्चा संध्या त्रिपाठी ने निर्देश दिया कि कार्यकर्ता जहां भी किसी को मदद की जरूरत है वहां हरसंभव सहयोग करें। प्रदेश अध्यक्ष प्रतीक त्रिपाठी ने प्रदेश में आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए किस तरह से मनाया जाएगा इसके लिए दिशा-निर्देश दिए। ज्ञानेंद्र शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष, सुमित संगठन महामंत्री, हिमांशु पाण्डेय प्रदेश महामंत्री, संतोष मिश्रा प्रदेश महामंत्री, नीरज देव पाण्डेय प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग उपाध्याय प्रदेश मंत्री, विष्णु शर्मा प्रदेश मंत्री विवेक कौशिक प्रदेश कोषाध्यक्ष, नीरज शुक्ला प्रचार मंत्री आईटी विभाग उत्तर प्रदेश, विजय शंकर पांडेय जिला अध्यक्ष सोनभद्र, सुमित मिश्रा जिला अध्यक्ष कुशीनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें