राबर्ट्सगंज में बैठक करते ताजियादार संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : sonbhadra
सोनभद्र। ताजियादार एसोसिएशन सुन्नत वल जमाअत के पदाधिकारियों की शनिवार को राबर्ट्सगंज स्थित रिजवी कटरा में हुई बैठक में मुहर्रम पर्व मनाए जाने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने लोगों से आपसी भाई चारे के साथ पर्व मनाए जाने की अपील की। पर्व के मद्देनजर आने वाली समस्याओं पर विधिवित चर्चा हुई।
बैठक में नगर में सुकर के विचरण पर चिंता व्यक्त करते हुए उस पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग जिला प्रशासन से की। इसके इलावा ताजिया मार्ग की साफ सफाई कराए जाने, ढीले व लटक रहे बिजली, डिस व टेलीफोन तारों को दुरुस्त कराने व जगह-जगह कम ऊंचाई पर लगाए गए बैनरों को ऊपर कराए जाने कीमांग की है।
इस मौके पर फतेह मुहम्मद, संत हीरा बाबा, मुनीर वारसी, मोहम्मद अरशद सिद्दीकी, अलीम शाह, एहसान उल्ला खां, जाफर शाह, साजिद खां, जाफर हुसैन, फिरोज सिद्दीकी, रसीद, अब्बास रिजवी, पीर मोहम्मद, मो. कलीम, बब्लू, गुड्डू, सोनू भारती आदि रहे।