रॉबर्ट्सगंज पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज में जनपद स्तरीय भारोत्तोलक प्रतियोगिता में प्रतिभ
सोनभद्र। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में बुधवार को जनपदीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आयु वर्ग 17 एवं 19 के बालक-बालिकाओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश सिंह, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या निशा सिंह, जिला क्रीड़ा सचिव सुनील कुमार राव और सेंट जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल शिक्षक जगदंबा प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
बालिका वर्ग के 55 किलोग्राम भार वर्ग में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज की मीनाक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि इसी विद्यालय की आरुषि शुक्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 65 किलोग्राम भार वर्ग में मानसी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं, बालक वर्ग के आयु वर्ग 17 के 65 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यन आर्मी अमोखर के अतुल ने प्रथम और आरएनआरबी अमोखर के अजमेर अली ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 55 किलोग्राम भार वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज कोन के विश्व प्रताप सिंह प्रथम रहे। इस अवसर पर खेल प्रभारी रेखा यादव के साथ वंदना सिंह, चंदा यादव, अर्चना सिंह यादव, सुश्री वंदना सिंह, प्रतिमा उपस्थित रहीं।