फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मेडिकल कॉलेज को खोजे नहीं मिल रहे प्रोफेसर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मेडिकल कॉलेज को काफी प्रयासों के बावजूद प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर नहीं मिल पा रहे हैं। 16 विभागों में प्रोफेसर, 17 विभागों में एसोसिएट प्रोफेसर के 24 पदों और 14 विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 23 पदों पर दो माह पूर्व विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। विशेषज्ञ न मिलने के कारण अब यह प्रक्रिया फिर से शुरू होगी। अब सप्ताह में एक दिन वॉक इंटरव्यू के जरिये तैनाती का फैसला लिया गया है। इसे फरवरी और मार्च के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय को 233 करोड़ से उच्चीकृत कर 500 बेड का मेडिकल कॉलेज बनाया गया है। पुलिस लाइन के सामने रौप में छात्रावास के साथ ही एकेडमिक भवन बनाया गया है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से चार माह पूर्व कॉलेज को मान्यता भी मिल गई। लोगों को उम्मीद थी कि मेडिकल कॉलेज शुरू होने से यहां के साथ ही बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों के मरीजों को भी इलाज में सहूलियत मिलेगी। गंभीर मरीजों को दूसरे शहरों में नहीं जाना होगा। लेकिन मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञों के आधे से अधिक पद खाली हैं।
11 दिसंबर को विभाग ने 16 विभागों में प्रोफेसर, 17 विभागों में एसोसिएट प्रोफेसर के 24 पदों और 14 विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 23 पदों पर आवेदन मांगे थे। मगर विभाग को विशेषज्ञ नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में अब भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू की गई है। विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट के 28 पद भी खाली हैं। संवाद
विज्ञापन

-
इन विभागों में खाली हैं पद
मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर के एक-एक पद रिक्त हैं। नेत्र विज्ञान में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के एक-एक पद रिक्त हैं। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर, ईएनटी में भी प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर, शरीर रचना में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के एक-एक पद रिक्त हैं। सामुदायिक चिकित्सा में एसोसिएट प्रोफेसर के एक और असिस्टेंट प्रोफेसर के दो पद रिक्त हैं। जनरल मेडिसिन में एक प्रोफेसर, तीन एसोसिएट प्रोफेसर और तीन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद रिक्त हैं। त्वचा विज्ञान, बाल रोग, विकृति विज्ञान, औषध विभाग, फोरेंसिक मेडिसिन, कीटाणु-विज्ञान, रेडियो डायग्नोसिस विभाग सहित अन्य में भी पद रिक्त हैं। फिजियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के एक-एक, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर के दो पद रिक्त हैं। एनेस्थिसियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर के साथ ही एसोसिएट प्रोफेसर के दो और असिस्टेंट प्रोफेसर के दो पद रिक्त हैं।
-
वर्जन:
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराए जाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है। - प्रो.एसके सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें