फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई दिवस को मजदूरों के संघर्ष का परिणाम

Sun, 01 May 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
श्रम‌िक - फोटो : Indian express
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर रविवार को जिले भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। राबर्ट्सगंज जिला मुख्यालय पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और सभा कर मई दिवस को मजदूरों के संघर्ष का परिणाम बताया। माले कार्यकर्ताओं ने श्रम कानूनों को खत्म करने की साजिश को बंद करो, मजदूर अधिकारों पर हमले बंद करों, लोकतंत्र और संविधान पर हमले बंद करो आदि नारे भी लगाए।
विज्ञापन

माले राज्य स्थायी समिति के सदस्य एवं जिला सचिव ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि मई दिवस मजदूरों के संगठित संघर्ष और संघर्ष के फलस्वरूप हासिल जीत का प्रतीक है। इस मौके पर जवाहर खरवार, कल्लू पटेल, दीनानाथ भारती, ईश्वर दयाल, नोहर भारती, राजदेव गोड़, पुरुषोत्तम प्रसाद, दिनेश, हीरा, बाबूलाल, रोहित, प्रदीप मौजूद रहे। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से मजदूर दिवस के मौके पर सिद्धिकला में सभा की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूरज प्रसाद यादव, नामवर कु शवाहा, अमरेश पांडेय, वाल्मिकी देव पांडेय, डॉ. रमेश आरि रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सदर तहसील क्षेत्र के निपराज गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिविजन नितेंद्र कुमार ने मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए विधिक जानकारी दी।

श्रम परिर्वतन अधिकारी सुयश पांडेय ने श्रमिकों को उनके अधिकारों और शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सीपी द्विवेदी, ओपी त्रिपाठी, ग्राम प्रधान निपराज फूल सिंह, ग्राम प्रधान गोरडीहा कुसुम देवी रही। मानवाधिकार जननिगरानी समिति की ओर से राबर्ट्सगंज स्थित दंडईत बाबा मंदिर प्रांगण में मजदूर दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने  सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए मजदूरों के सहयोग का आश्वासन दिया। मजदूरों की ओर से कैंडिल मार्च निकाला गया। इस मौके पर ब्लॉक कोआर्डिनेटर पिंटू गुप्ता, नरेश घसिया, लाला घसिया, लौगी घसिया, रामू, लालती मौजूद रही। दुद्धी प्रतिनिधि के मुताबिक- माले कार्यकर्ताओं ने दुद्धी शिवाजी तालाब पर गोष्ठी आयोजित कर मजदूर दिवस मनाया। इस मौके पर बीगन राम गोड़, रामचंद्र, शंकर खरवार, रामसरन गोड़, रामसुंदर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें