फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 29 हजार मेगावाट के पार पहुंची बिजली की अधिकतम मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के कारण बिजली की मांग में भी उतार-चढ़ाव जारी है। बारिश न होने के कारण करीब एक सप्ताह से बिजली की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को पीक ऑवर में बिजली की मांग 29 हजार मेगावाट को पार कर गई।
विज्ञापन


माह की शुरुआत से बारिश होने के कारण बिजली की मांग में कमी आई। सात जुलाई को पीक आवर में बिजली की मांग घटकर 22 हजार मेगावाट पर आ गई। उसके बाद बारिश कम होने और चटख धूप निकलने से बिजली की मांग में फिर तेजी से इजाफा होने लगा। मंगलवार को बिजली की मांग 29 हजार मेगावाट के पार चली गई।
उधर ,मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण रिहंद जलाशय का स्तर भी तेजी से बढ़ने लगा है। मंगलवार को यह 837.5 फीट पर पहुंच गया। मंगलवार की देर शाम निगम की परियोजनाओं से 5352 मेगावाट की बिजली आपूर्ति जारी रही। पीक आवर में बिजली की अधिकतम मांग 29142 मेगावाट और न्यूनतम मांग 18424 मेगावाट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें