दुद्धी। स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर चल रहे 33 वां अंतर्राजीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को भदोही और मथुरा के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर भदोही की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए भदोही की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 147 रन बनाये। इसमें हर्षित ने 1 छक्का 4 चौकों की मदद से 43 रन बनाये। बबलू ने 2 छक्का 2 चौकों की मदद से 33 रन, प्रदीप ने 2 छक्का की मदद से 21 रन ,कृष्णा ने 1 छक्का 1 चौका की मदद से 15 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुए मथुरा टीम के गेंदबाज रजत ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए ,पीयूष ने 3 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट ,आकाश ने3 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट अर्जित किये।
बाद में बल्लेबाजी करते हुए मथुरा की टीम ने 13.3 ओवर में 3 विकेट की नुकसान पर 151 रन बनाये। इसमें आशीष ने 3 छक्का 7 चौकों की मदद अपने टीम के लिए सर्वाधिक 53 रन बनायें,लव चौधरी ने 3 छक्का व 3 चौकों की मदद से 38 रन बनाये। युवराज ने 4 छक्के की मदद से 27 रन बनाएं।सुदर्शन ने 1 छक्का 2 चौकों की मदद से 20 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुए भदोही के गेंदबाज वसीद ने 2 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट लपके ,हर्षित ने 3 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट लिया ,शिव ने 1.3 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट अर्जित किया। इस तरह मथुरा की टीम ने भदोही की टीम को 7 विकेट से परास्त किया।मथुरा के ख़िलाड़ी आशीष को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया।जिसे मैच के मुख्य अतिथि गोरखनाथ के द्वारा समान्नित किया गया। निर्णायक की भूमिका इकबाल कुरैसी और गौस मुहम्मद खां ने निभायी। स्कोरर की भूमिका आर्यन जायसवाल, कमेंट्री की भूमिका इरफान खिलाड़ी व वरुण जौहरी ने निभाई।मंगलवार का मैच मुग़लसराय और मथुरा के बीच खेला जाएगा।