सोमवार को राबर्ट्सगंज में करवां चौथ की तैयारी पर खरीदारी करती महिलाएं।
पति की दीर्घायु एवं मंगल कामना के लिए सुहागन महिलाओं की ओर से कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखे जाने वाले करवा चौथ व्रत के मद्देनजर सोमवार को दूकानों पर महिलाओं की भीड़ जुटी रही। राबर्ट्सगंज मेन मार्केट स्थित दूकान से महिलाओं ने करवा, छलनी, सींक, दीया, फूलबत्ती आदि पूजन सामग्री की खरीददारी की। वहीं शीतला माता मंदिर के पास स्थित दूकान से करवा माता की फोटो, कथा की किताब, पूजन सामग्री, रोली, रक्षा, अगरबत्ती, धूपबत्ती, कपूर, दशांग आदि की खरीददारी की।
अबकी बार 19 अक्तूबर को करवा चौथ का व्रत सुहाग महिलाएं रखेंगी। राबर्ट्सगंज की प्रिया जैन कहती हैं कि पति की दीर्घायु और मंगल कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हूं।
इस व्रत में करवा माता की फोटो, दो करवा, सींक, छलनी, फल-फूल, श्रृंगार का सामान, सास के लिए साड़ी और श्रृंगार का सामान, अपने लिए साड़ी और श्रृंगार का सामान की खरीददारी में जूटी हूं। ताकि कोई भी सामान छूट न जाए और पूजन-अर्चन में कोई कमी न हर जाए। प्रियंका का कहना है कि पति की दीर्घायु और अमन-चैन के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हूं। खुशबू कहती हैं कि करवा चौथ व्रत इस व्रत में उनके पति का भरपुर सहयोग मिलता है। बिना मांगे ही उनके पति हर आवश्यकता वाले सामानों को लाकर रख देते हैं। सुषमा ने कहा कि करवा चौथ व्रत रखने से उन्हें आत्म संतुष्टि मिलती है। दिन भर निर्जल और निराहार रहकर अबकी बार व्रती महिलाएं 19 अक्तूबर को रात 8:23 बजे चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर और छलनी में पति को देखकर पति के हाथों जल ग्रहण कर अपना व्रत तोड़ेंगी।