फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: निराजल व्रत रखकर सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के साथ सुहागिनों ने शुक्रवार को हरतालिका तीज का व्रत रखा। दिन भर निराजल व्रत रहने के बाद महिलाओं ने शिव-पार्वती की पूजा की। तीज व्रत की कथा सुनी। नगर सहित जिले के सभी प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरतालिका तीज व्रत का विधान है। मान्यता है कि इस व्रत को विधि पूर्वक करने से पति दीर्घायु होते हैं। शुक्रवार की सुबह ही महिलाओं ने स्नान-ध्यान के बाद निर्जला व्रत का संकल्प धारण किया। इसके बाद पूरे दिन भगवान शिव-पार्वती की स्तुति में लगी रहीं। घरों में गुझिया, मालपुआ सहित अन्य तरह के पकवान बनाए। सुहाग के जोड़े में सजकर मंदिरों में पहुंच आराधना की। समूह में बैठकर तीज व्रत की कथा सुनी। नगर के वीरेश्वर मंदिर, सोमनाथ मंदिर, दुधेश्वर मंदिर, पंचमुखी महादेव, बरेला महादेव सहित अन्य शिवालयों में पूरे दिन महिलाओं की भीड़ लगी रही। कुंवारी लड़कियों ने भी अच्छे वर की कामना में यह व्रत किया। ओबरा: नगर के शारदा मंदिर, शीतला मंदिर, गीता मंदिर, हनुमान मंदिर, राम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में हरियाली तीज का पर्व मनाया गया। इसी तिथि पर भगवान शंकर जी ने मां पार्वती की साधना से प्रसन्न होकर अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। कन्याओं ने शिव-पार्वती का पूजन कर मनोवांछित फल पाने की कामना की। पूजन कर रही सूर्यकुमारी अग्रहरि ने बताया कि भारतीय लोक संस्कृति में ऐसे कई त्योहार हैं, जो परिवार और जीवन साथी की मंगलकामना के भाव से जुड़े हुए हैं। पूजन में करुणा अग्रहरि, राजकुमारी, गीता, बबली, प्रतिमा, रेखा, साधना, सुनीता, आराधना, नीलम, पिंकी आदि महिलाएं रहीं। विंढमगंज: मां काली मंदिर व हनुमान मंदिर के पुजारी बबलू तिवारी, आनंद कुमार द्विवेदी ने महिलाओं को हरतालिका व्रत पर कथा सुनाई। व्रत सुन रही महिलाओं में उत्तम देवी, प्रमिला देवी, शांति देवी, सीमा देवी, सुनीता देवी, कौशल्या देवी, रीना देवी आदि शामिल रहीं। करमा: क्षेत्र के मदैनिया, करकोली, हिनौता, महुअरिया, पसही गांवों में सुबह से ही महिलाओं ने बाबा भोलेनाथ के मंदिर में जाकर पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें