कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरौधी के टोला बोदार निवासी काजल (19) वर्ष पत्नी गोविंद का बुधवार की शाम घर में दुपट्टे से लटकता शव मिला।
गोविंद की शादी दो माह पूर्व ही दुद्धी थाना क्षेत्र निवासी काजल से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही वह कमाने गोवा चला गया। घर पर केवल ससुर व देवर रहते थे। सास की मौत पिछले वर्ष ही कच्ची दीवार गिरने से हो गई थी।
काजल कुछ दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। मंगलवार को ही उसके भाई विदाई के लिए आए थे, मगर घर वालों ने डेढ़ सप्ताह ही आने की बात कहते हुए ससुराल वालों ने विदाई से इंकार कर दिया।
बुधवार की देर शाम खेत से काम कर ससुर लौटे तो बहू को आवाज लगाई, मगर कोई उत्तर नहीं मिला। कमरे में देखा तो फंदे पर शव झूल रहा था। प्रभारी निरीक्षक ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।