फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दुपट्टे के सहारे लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। थाना क्षेत्र के लाल टाॅवर (वार्ड 12) निवासी एक विवाहिता का शव घर में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

नीलम सोनी (35) पत्नी शंकर वर्मा पति के साथ रहती थी। रविवार की दोपहर नीलम बाजार गई थी। वहां से सामान लेकर लौटी। उसके बाद घर का दरवाजा बंद हो गया। कुछ देर बाद घर के अंदर से धुंआ उठने लगा तो, लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सूचना महिला के पति को दी गई। आग बुझाने के लिए जब लोग दीवार फांदकर अंदर घुसे तो कुछ कागज जल रहा था। खिड़की से झांककर देखा तो नीलम पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची।
नीलम का पति शंकर परियोजना के ठेकेदारों के यहां वेल्डर का काम करता है। छह साल पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ साल बाद से पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। शनिवार को मामला पुलिस के पास पहुंचा था। पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर घर भेजा था। शंकर के माता और पिता का देहांत हो चुका है। नीलम को कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें