फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बच्चे संग विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को एक साल के बच्चे संग घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विंढमगंज पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी मई 2021 में शाहगंज थाना क्षेत्र निवासी छविंदर कुमार से हुई थी। कुछ महीने के बाद कम दहेज की बात कहते हुए एक लाख रुपये और एक बाइक की मांग की जाने लगी। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न करने और दूसरी शादी के लिए उसके पति ने एक साल के बच्चे के साथ उसे ससुराल से बाहर कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने शाहगंज थाना क्षेत्र निवासी पति छविंदर, ससुर गोविंद पासवान और सास सुदामा देवी पर दहेज उत्पपीड़न, क्रूरता, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें