फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दहेज के लिए एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। घटना रविवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव की बताई जा रही है। पुलिस के पहुंचने पर पिटाई करने वाले फरार हो गए। विवाहिता अपनी मां के साथ चली गई। पुलिस हमलारों की तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब आठ बजे चंदौली के चकिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी मानपुर निवासी युवक के साथ की है। शादी के कुछ दिन बाद से ही सुसराल पक्ष के लोग दहेज में नगदी और सामान कम मिलने का आरोप लगा कर उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे है। रविवार की दोपहर बाद उसकी बेटी ने फोन कर उसे बताया कि दहेज केलिए उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है। वह अपने घर के सदस्यों के साथ बेटी के घर गई तो उसके दामाद समेत अन्य लोग उसके साथ भी विवाद करने पर आमादा हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल फोर्स मौके पर पहुंच गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले विवाहिता के साथ मारपीट करने वाले फरार हो गए। रात में ही विवाहिता अपने मायके चली गई। कोतवाल मिथिलेश मिश्रा का कहना है कि अभी तक पीड़िता या उसके मायके वालों ने लिखित तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें