फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकते मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के मधुबन गांव के चरका टोला में मंगलवार देर शाम एक विवाहिता का शव घर में फंदे के सहारे लटकते हुए मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बर्फी लाल ने पुलिस को सूचना दी कि उनके गांव की रहने वाली ऊषा देवी (22) पत्नी मनोज कुमार का शव घर में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे एसआई सीडीएन द्विवेदी, ओमप्रकाश पांडेय, कांस्टेबल प्रदीप त्रिवेदी, हरिशंकर यादव व अम्बरीश पाठक आदि ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा।
मृतका के पति मनोज कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी आठ माह की गर्भवती थी। पत्नी के इस कदम से पूरा परिवार सदमे में है। ग्राम प्रधान के अनुसार मृतका की शादी भी उसी गांव में हुई है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर नायब तहसीलदार सूर्यबली मौर्य ने भी घटनास्थल पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें