दुद्धी। कोतवाली अंतर्गत झारोखुर्द गांव में वृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे बिजली गिरने से एक विवाहिता की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार तिजवा देवी 40 वर्ष पत्नी इंद्रदेव वृहस्पतिवार को अपने घर के समीप रखे लकड़ियों के ढ़ेर से लकड़ी लेने जा रही थी। घर से कुछ दूरी पर जैसे ही वह करम के पेड़ के नीचे पहुंची उसी समय तेज गरज तड़क के साथ बिजली गिरी और उसकी चपेट में आकर विवाहिता झुलस गई। जब तक परिजन उसका इलाज कराने के लिए अस्पताल ले जाते उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र पाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।