फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जहर खाने से विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बट गांव में मंगलवार को विवाहिता की मौत हो गई। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल चौकी पर जमकर हंगामा मचाया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। करमा थाना क्षेत्र के सरंगा गांव निवासी पवन कुमार सिंह की पुत्री रिंकी (21) की शादी वर्ष 2023 में बट गांव निवासी संतोष मौर्य के साथ हुई थी।
ससुरालवालों के मुताबिक सोमवार की रात रिंकी ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की खबर मिलते ही मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। विवाहिता के भाई अतुल कुमार व पिता का आरोप था कि ससुराल के लोग दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे। जहर देकर उसकी हत्या की गई है।
पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें