फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी वाहन से कुचलकर विवाहिता की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के लीलासी स्थित पुलिस चौकी- सागोबांध मार्ग पर लक्ष्मी मोड़ के पास शनिवार को दोपहर में पीएसपी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार विवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब पति अपनी पत्नी को बाइक से लेकर ससुराल जा रहा था। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना के बाद कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एक युवक अपनी पत्नी को बाइक से लेकर फरीपान से महुली जा रहा था। बाइक सवार पुलिस चौकी के सागोबांध मार्ग पर लक्ष्मी मोड़ के पास जैसे ही पहुंचा था कि पीएसी वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया। इस दौरान वाहन की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठी बबिता (19) पत्नी क्ृष्ण कुमार निवासी फरीपान थाना बभनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा कृष्ण कुमार (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। इस दौरान पीएसी वाहन से हुए हादसे के बाद कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। बीते मई माह में ही दोनों की शादी हुई थी। पुलिस को घायल कृष्ण कुमार ने बताया कि वह अपने घर से ससुराल के लिए निकला था और लक्ष्मी मोड़ पहुंचते ही पीछे से आ रही पीएसी की गाड़ी ने पीछे से धक्का मार दिया। जिससे पीछे बैठी उसकी पत्नी का सिर टायर के चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीएसी की गाड़ी विवाहिता को रौंदते हुए काफी आगे तक चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें