फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमवार पुलिस चौकी क्षेत्र के गोहड़ा गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध हाल में एक विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव बड़ेर स लटकता मिला। मृतका के पिता ने हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर, घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्वी भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका की सास किस्मतिया देवी ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे उनकी बहू चंद्रावती (30) पत्नी भगवान दास यादव अपने मासूम बच्चों को घर से बाहर कर अंदर से दरवाजा बंद कर ली। बच्चों को रोने की आवाज सुन कर वह उनके पास गई और किसी तरह से दरवाजा खोल कर अंद गई तो बहू नायलॉन की रस्सी के सहारे बड़ेर से लटक रही थी। उसने रस्सी को खोल कर उतारी, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान कामता प्रसाद ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अमवार चौकी इंचार्ज विमलेश सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतक के पिता बोधी राम निवासी आरंगपानी थाना म्योरपुर ने आरोप लगाया कि चंद्रावती ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी उसकी हत्या करा दी गई है। बताया कि पूर्व में कई बार लड़की को दामाद घर से भगाया है। विवाह 2007 में हुआ था। पड़ोसियों ने बताया कि अक्सर पति पत्नी में लड़ाई होता था। मृतका के चार बच्चे है जिसमें कुसुम (8), सीमा (5), सिलवनती (3) और नौ माह का बच्चा है। चौकी इंचार्ज विमलेश ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें