फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फंदे से झूलकर विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। रेणुसागर चौकी क्षेत्र के अनपरा गांव में बृहस्पतिवार की रात एक महिला ने अपने ही घर में फंदे से झूलकर जान दे दी। मौके पर पहुंची रेणुसागर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से बभनी निवासी पवन चौधरी यहां करीब 18 वर्षों से किराए के मकान में रह रहा है। वह निजी कंपनी में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी उर्मिला भी घर का खर्च संभालने के लिए घरों में काम करती थी। बृहस्पतिवार की रात किसी बात को लेकर उर्मिला देवी (30) ने कमरे में छत से लगते तार के सहारे फंदा लगा लिया। उर्मिला को फंदे से झूलता देख पति व बच्चे घर में चीखने चिल्लाने लगे। चीख-पुकार सुनकर पास-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना रेणुसागर पुलिस को दी गई। पुलिस ने उर्मिला को नीचे उतारा और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टर्माटम के लिए दुद्धी भेज दिया। उर्मिला को दो लड़का व एक लड़की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें