फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो मोबाइल टावरों से 48 बैटरी चाेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मोबाइल टावरों से बैटरी चौरी करने वाला गिरोह एक बार फिर जिले में सक्रिय हो गया है। ताजा मामला घोरावल थाना क्षेत्र का है। जहां चोरों ने मोबाइल के दो टावरों से लाखों रुपये की 48 बैटरी चोरी कर लिया।
विज्ञापन


कोन थाना क्षेत्र के नेरूयादामर गांव निवासी अजय कुमार ने घोरावल पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वो स्पार्ट सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त हैं। इस समय उनकी ड्यूटी इंडस टावर लिमिटेड की ओर से लगाए गए मोबाइल टावरों की सुरक्षा में पेट्रोलिंग की है। बताया कि कोहरथा गांव में इंडस टावर लिमिटेड की ओर से लगे टावर की अमर राजा कंपनी की 24 बैटरी चोरी हो गई है। इसी कंपनी की ही परसौना, घुवास में लगे टावर से चोरों ने मेन गेट और शेल्टर रूम का ताला तोड़कर 24 बैटरी चोरी कर लिए। इस तरह चोरों ने एक सप्ताह के भीतर दो मोबाइल टावरों से कुल 48 बैटरी चोरी कर लिया। दस लाख से अधिक कीमत की बैटरी के चोरी के मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें