सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में रविवार को एक युवक लाठी-डंडे से पत्नी की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। सदर कोतवाली में पीड़िता ने पति के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस के मुताबिक कुछ वर्ष पूर्व राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी गांव की रहने वाली एक युवती की शादी पेढ़ गांव के रहने वाले युवक के साथ हुई। विवाहिता का कहना है कि रविवार को उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया है। उधर कोतवाली में पीड़िता ने बताया कि उसके पति दहेज में कम सामान मिलने का आरोप लगाकर अक्सर मारपीट करते हैं। पूर्व में मायके वालों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ। वह चाहती है कि पुलिस पति को लाकर समझाएं। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामला घोरावल कोतवाली क्षेत्र का है। जांच की जा रही है। आरोप सही मिलने पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा कायम कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।