फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जन्माष्टमी पर सजे बाजार, लड्डू गोपाल की पोशाक और झूले ने बढ़ाई रौनक

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए सजावटी समानों की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
मेन चौक बाजार में सजीं अस्थायी दुकानें, 20 से चार हजार रुपये तक की कृष्ण प्रतिमाएं उपलब्ध
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर रॉबर्ट्सगंज के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। कान्हा के जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए श्रद्धालु लड्डू गोपाल की पोशाक, मुकुट, आभूषण, झूले, सिंहासन और पूजा-सजावट का सामान खरीदने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। नगर के मेन चौक बाजार में दुकानों पर जन्माष्टमी से जुड़ी सामग्री सज चुकी है। जगह-जगह लगीं अस्थाई दुकानें भी कृष्ण की आकर्षक पोशाक और सजावटी सामान से सजी नजर आ रही हैं।
जन्माष्टमी का पर्व नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की आवाजाही भी बढ़ने लगी है। दुकानों पर लड्डू गोपाल के लिए छोटे से लेकर बड़े आकार तक के रंग-बिरंगे सिंहासन हैं। फूलों से सजे झूले श्रद्धालुओं को खास तौर पर आकर्षित कर रहे हैं। लकड़ी और अन्य सामग्री से तैयार झूलों की कई डिजाइन बाजार में हैं। लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार झूले और सिंहासन की खरीदारी कर रहे हैं। कारोबारी चंदन केसरी ने बताया कि 20 रुपये से लेकर चार हजार रुपये तक की कृष्ण प्रतिमाएं हैं। लड्डू गोपाल की पोशाक की कीमत 100 से लेकर तीन हजार रुपये तक है। पोशाक में स्टोन वर्क, नग, गोटेदार डिजाइन, फूल और मोर पंख की सजावट ग्राहकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीतल, स्टील और अन्य धातुओं के सिंहासन की मांग
लड्डू गोपाल के लिए बाजार में पीतल, स्टील और अन्य सामग्री से बने आकर्षक सिंहासन भी हैं। इनकी कीमत आकार और डिजाइन के हिसाब से अलग-अलग है। राजशाही डिजाइन वाले सिंहासन और मोती व स्टोन से सजे सामान श्रद्धालुओं की पसंद बने हुए हैं। दुकानदारों के मुताबिक जन्माष्टमी के अंतिम दिनों में बाजार में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें