फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार खोलने के समय में किया जाए पुनर्विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। बाजार खोले जाने के नए रोस्टर से ओबरा बाजार के छोटे बड़े सभी व्यवसाई परेशान है। इसे लेकर बुधवार को ओबरा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक जिलाध्यक्ष सुशील गोयल की अध्यक्षता में हुई। इसमें गोयल ने कहा कि छह माह से बंदी की मार झेल रहे छोटे व्यवसाई भुखमरी की कगार पर आ गए है। बडे व्यवसाईयों के पास काम बंद होने से दुकान का भाड़ा बिजली का बिल निकालना मुस्किल होगया है वह अपने अधिक कर्मचारियों को हटा रहे है जिससे कर्मचारियों का भी परिवारिक जीवन बिगड़ गया है। जिला उपाध्यक्ष आलोक भाटिया ने कहा कि कोरोना एक महामारी जरुर है पर व्यापारिक पतन का कारण बनते जा रहा है। कहा कि डीएम ने ओबरा, रेनुकूट, अनपरा में सुबह नौ बजे से दोपहर बाद एक बजे तक ही दुकानें खुलने का आदेश दिया है। इस आदेश से व्यापारियों मे बहुत ही निराशा है। चाय, पान, ठेला खोमचे वाले छोटे व्यापारियों का धंन्धा समाप्त हो चुका है। जिला महामंत्री सुशील कुशवाहा ने कहा कि ओबरा नगर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्राहकों और छोटे व्यापारियों को इस नियम के तहत बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी से मांग की गई है कि इस आदेश पर पुनर्विचार कर समय सीमा सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक किया जाए। बैठक में कोषाध्यक्ष सुनीत खत्री, उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, पुरन पुरवार, राजेश जिंदल, मनोज अग्रवाल, अमित मित्तल, विरेन्द्र मित्तल, आदी व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें