फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पुलिस व दो कर्मियों समेत 27 और मिले पाजिटिव

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज दीप नगर में कोरोना मरीज मिलने पर छठवें दिन सील रहा। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। पिपरी थाने में तैनात पुलिस के एक जवान व घोरावल तहसील के दो कर्मचारियों समेत 27 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक पाजिटिव मिले लोगों की कुल संख्या 999 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा. एसके उपाध्याय ने की है। पाजिटिव मिले लोगों में से 652 स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से 26 लोग बुधवार को स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोरोना संक्रमित आठ लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें से जिला अस्पताल स्थित कोविड केयर सेंटर में इलाज के दौरान दो और अन्य छह लोगों की मृत्यु वाराणसी व अन्य जिलों में हुई है। अब एक्टिव केस 339 हो गए हैं। उधर, चिकित्सकों की अलग-अलग टीमें रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेने में बुधवार को भी जुटी रबुधवार को कुल 872 लोगों के सैंपल लिए गए। हालांकि पूर्व में भेजे गए सैंपल में से बुधवार को 414 की जांच रिपोर्ट भी आई। जिसमें 27 पाजिटिव और 387 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 32978 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 31721 की रिपोर्ट आई है। जिसमें से 414 लोगों की रिपोर्ट बुधवार को आई है। अब तक आए कुल जांच रिपोर्ट में से 999 पा जिटिव और 30722 निगेटिव मिले हैं। पाजिटिव मिले लोगों में 652 ठीक हो चुके हैं। इनमें से 26 बुधवार को स्वस्थ हुए हैं। इनके अलावा कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में इलाज के दौरान हुई है जबकि छह अन्य की मौत वाराणसी व अन्य जिलों में हुई। बुधवार को 27 और संक्रमित मरीज मिलने पर एक्टिव केस 339 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि 1257 लोगों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराकर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराकर सैनिटाइज कराया जा रहा है। हाटस्पाट वाले इलाकों में बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है। संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें