फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते संक्रमण से बाजारों में कम होने लगी भीड़

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज धर्मशाला रोड पर कोरोना पॉजिटिव मिलने पर आठवें दिन सील रहा। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में बढ़ते संक्रमण के मामले को देखते हुए बाजारों में पहले की तुलना में बहुत कम भीड़ निकल रही है। दो दिन हुए पूर्ण बाजार बंदी के बाद सोमवार से खुल रहे बाजारों में चहल-पहल दिख रही है। मंगलवार को भी बाजार में चहल पहल रही। लेकिन सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में भी फरियादियों की संख्या में कमी आई है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन व मॉस्क पहनकर बहुत जरूरी हो तभी घर से निकलने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बता दें कि प्रदेश में बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को पूर्ण बाजार बंदी का ऐलान किया है। इसके तहत बीते शनिवार और रविवार को जिले भर में पूर्ण बंदी रहा। दो दिनों तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सोमवार से दुकानें खुलने से पुन: बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। पुलिस प्रशासन के सख्ती के बावजूद लोग सार्वजनिक स्थानों पर लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे है। जबकि कोरोना संक्रमित मिलने से राबट्र्सगंज नगर को बढ़ौली चौक से उत्तर मोहाल से लगायत सभी गलियों को बॉस-बल्लियों से सील कर दिया गया है। घोरावल नगर में संक्रमित मिलने से करीब आधा इलाका सील है। जिले में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पहले की अपेक्षा कम भीड़ ही बाजारों में निकल रही है। आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए ही लोग बाजार आ रहे हैं। इससे बाजारों में पहले की अपेक्षा अब कम भीड़ निकल रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एएनएम, आशा के जरिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसका असर भी लोगों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें